Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Swan Attack On Man : धोखे में पड़कर हंस प्यार जताने आ गया बनावटी हंसनी के पास, सब सच्चाई का पता चला तो करने लगा धोखेबाज पर ताबड़तोड़ हमला, देखें वीडियो

Swan Attack On Man : धोखे में पड़कर हंस प्यार जताने आ गया बनावटी हंसनी के पास, सब सच्चाई का पता चला तो करने लगा धोखेबाज पर ताबड़तोड़ हमला, देखें वीडियो

Viral Video in Social Media : मेकअप में बहुत शक्ति होती है। आजकल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद से आप विभिन्न रूप धारण कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स हैं, जो अपने मेकअप कला के माध्यम से लोगों को आश्चर्यचकित करते हैं। कभी-कभी यह मेकअप अन्य व्यक्तियों अथवा पशु पक्षियों की तरह दिखने लगता है। वह वीडियो जिसका उल्लेख किया गया है, उसे ऑप्टिकल इल्यूजन का एक बेहतरीन उदाहरण माना जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक राजहंस ने उसे हमला कर दिया। हुआ यूं कि एक शख्स हंसनी का रूप धारण कर पार्क में बैठ गया। कुछ देर बाद उस बनावटी हंसिनी पर एक हंस की नजर पड़ गई। हंस पूछे अपनी प्रजाति का मान कर उसके पास प्यार बरसाने चला आया। मनुष्य रूपी बनावटी हंसिनी को हंस ने शुरू में कुछ देर तक सूंघा। इसी दौरान हंसिनी के आकृति में बदलाव आने लगा। यह देख हंस थोड़ा चकित हो गया लेकिन वह  जल्द ही समझ गया कि यह हंसिनी नहीं है। इसके बाद हंस ने हंसिनी बने मनुष्य पर अपनी चोंच से हमला करने लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है…

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक असली हंस को एक हंस की आकृति पार्क में बैठी दिखाई दी। जब असली हंस पार्क में दिख रहे दूसरे बनावटी हंस के पास आया तो शुरुआत में उसे सूंघने लगा। इसके बाद असली हंस तुरंत जान गया कि वह उसकी प्रजाति का नहीं है। इसके बाद बनावटी हंस की आकृति में गतिविधि होने लगी और वह उठने लगा, जब उसने सिर उठाया, तब समझ में आया कि यह वास्तव में एक इंसान है। जी हां, बॉडी पेंट और अपने टैलेंट से शख्स ने खुद को दूसरे राजहंस में ट्रांसफॉर्म कर लिया था। हंस को जैसे ही सच्चाई का पता चला वह है हंस बने मनुष्य पर अपनी चोंच से हमला करने लगा।

Share this:

Latest Updates