Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action & Arrest : …और इस तरह यूपी ATS के हत्थे चढ़ गया हिजबुल का यह आतंकी,शरिया कानून लागू करवाने…

Action & Arrest : …और इस तरह यूपी ATS के हत्थे चढ़ गया हिजबुल का यह आतंकी,शरिया कानून लागू करवाने…

Jammu Kashmir News Update , Hizbul Terrorist Arrested By UP ATS :  यूपी एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गए आतंकी शाहरुख की निशानदेही पर हिज़बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकवादी फ़िरदौस अहमद डार को कश्मीर से दबोच लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यूपी एटीएस द्वारा संदिग्ध आतंकवादी अहमद रजा (24) को मुरादाबाद से पकड़ने के ठीक एक दिन बाद फिरदौस को कश्मीर में शुक्रवार को अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया। फिरदौस अहमद डार को पाकिस्तान से भारत में शरिया कानून लागू करवाने के मिशन पर भेजा गया था। इसके लिए वह टीम में युवा आतंकियों को भर्ती कर रहा था।

आज से 14 दिन रहेगा न्यायिक हिरासत में

अधिकारियों के मुताबिक, डार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मदद से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एटीएस अदालत ने शनिवार को डार से पूछताछ करने के लिए सुरक्षा एजेंसी को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है। अब फिरदौस रविवार सुबह 10 बजे से 19 अगस्त शाम 6 बजे तक जांच एजेंसी की हिरासत में रहेगा। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अदालत में उसकी हिरासत रिमांड की मांग करते हुए कहा कि डार ने अहमद रजा को अपने प्रभाव में लेकर हिजबुल मुजाहिदीन में भर्ती कराया था। 

Share this:

Latest Updates