Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bengal News : फांसी के फंदे पर लटकी मिली इस BJP नेता की डेड बॉडी 

Bengal News : फांसी के फंदे पर लटकी मिली इस BJP नेता की डेड बॉडी 

West Bengal Update News, Hooghly, BJP Leader Dead Body Found In Hanging Position : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के धनियाखाली के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष की डेड बॉडी  कल्याणी के होटल से बरामद हुई। इस नेता का नाम सुदीप घोष है। लटकते शव को देखने के बाद उन्हें तुरंत कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका घर हुगली जिले के गुराप के गुरबारी इलाके में है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले उन्हें हुगली संगठनात्मक जिला भाजपा द्वारा धनियाखाली ब्लॉक के मंडल भाजपा अध्यक्ष संख्या 197 के रूप में नियुक्त किया गया था।

‘वह आत्महत्या नहीं कर सकता’

पिता सुफलचंद्र घोष ने बताया कि वह कहा था कि शनिवार को लौटेंगे। इसी बीच यह घटना घटी। उनके पिता ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के दौरान सुदीप को अक्सर कई तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन, वह कभी नहीं डरे। ऐसे में कई लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि वह आत्महत्या कर सकते हैं।

पंचायत चुनाव में  थे भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा के हुगली संगठनात्मक जिला अध्यक्ष तुषार मजूमदार ने कहा, उनकी मृत्यु को लेकर बहुत भ्रम है। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुदीप इस साल के पंचायत चुनाव में गुरबारी पंचायत ग्राम से उम्मीदवार थे। मृतक बीजेपी नेता की पत्नी अंजलि घोष अपने पति की मौत की खबर सुनने के बाद अभी भी सदमे में हैं।

Share this:

Latest Updates