Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : बिहार विस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बीजेपी विधायक को पांच मार्शलों ने टांग कर सदन से किया बाहर

Action : बिहार विस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बीजेपी विधायक को पांच मार्शलों ने टांग कर सदन से किया बाहर

Bihar Update News, Patna,Vidhan Sabha Budget Session : राज्य का बजट पास होने के साथ बुधवार को बिहार विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके पहले बिहार में हिंसा को लेकर विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। BJP विधायक जीवेश मिश्रा को 5 मार्शलों ने टांगकर सदन से बाहर निकाला। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है।

सीएम से मांग रहे थे जवाब

रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर बुधवार को ये विधायक सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांग रहे थे। स्पीकर ने उन्हें 2-3 बार बैठने को कहा। जब वे नहीं माने तो स्पीकर ने मार्शल बुलाकर MLA जीवेश मिश्रा को बाहर निकालने का आदेश दे दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। जब कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो स्पीकर ने समापन भाषण देकर उसे अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया।

Share this:

Latest Updates