Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुठभेड़ में घायल पांच लाख के इनामी नंदकिशोर यादव समेत चार नक्सली गिरफ्तार

मुठभेड़ में घायल पांच लाख के इनामी नंदकिशोर यादव समेत चार नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand Update News, Medininagar Four Naxalites Arrested : चतरा के लावालौंग में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल पांच लाख के इनामी नक्सली नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया सहित चार नक्सलियों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने इंसास समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किये हैं।
पलामू एसपी चंदन सिंह ने बताया कि नक्सलियों के इलाज कराने की जानकारी पलामू पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था। सर्च अभियान के क्रम में पुलिस ने नंदकिशोर यादव उर्फ ननकूरिया को इंसास राइफल के साथ गिरफ्तार किया है।

नंदकिशोर यादव माओवादियों का सब जोनल कमांडर है और झारखंड की सरकार ने उस पर पांच लाख का इनाम रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि नंदकिशोर यादव को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगी थी। वह पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था। नक्सली के इलाज में सहयोग कर रहे तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को चतरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ के बाद कई नक्सली जान बचा कर भाग निकले थे।

Share this:

Latest Updates