Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : रांची और जमशेदपुर में ED ने मारी Raid, ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर…

Action : रांची और जमशेदपुर में ED ने मारी Raid, ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर…

Jharkhand Update News, ED Raid : झारखंड के रांची और जमशेदपुर के अलावा बिहार के सीवान, पटना सहित दिल्ली और हरियाणा में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक देश भर के 20 से अधिक ठिकानों में छापेमारी की जा रही है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित घर पर सुबह सात बजे ही टीम पहुंची। 10 से अधिक की संख्या में पहुंचे अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उसके घर से लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये नगद बरामद किए गए थे। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी राजकुमारी जुगसलाई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। वीरेंद्र राम आय से अधिक कमाई की मदद से जमशेदपुर के सोनारी में अपार्टमेंट, मानगो के ग्रीन वाटिका में दो डुप्लेक्स खरीदी है। वीरेंद्र राम के पास रांची ,पटना तथा सीवान में करोड़ो की अवैध संपत्ति है।

Share this:

Latest Updates