Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Gas Leakage : LPG सिलेंडर से गैस लीक के कारण लगी आग, चपेट में आकर झुलसीं मां-बेटी, PMCH में …

Gas Leakage : LPG सिलेंडर से गैस लीक के कारण लगी आग, चपेट में आकर झुलसीं मां-बेटी, PMCH में …

Bihar Update News, Munger : बिहार के मुंगेर में मंगलवार की सुबह सिलेंडर से रसोई गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर मां-बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों की स्थिति नाजुक है। डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया है। घटना तब हुई, जब मां अपनी 5 साल की बेटी के लिए नाश्ता तैयार कर रही थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरबसराय ओपी क्षेत्र की है।

बेटी के लिए नाश्ता बना रही थी मां

जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सोनाली कुमारी अपनी इकलौती बेटी दिव्यांशी कुमारी के स्कूल जाने के लिए लंच किचन में तैयार कर रही थी। पास ही मासूम भी नाश्ता लेने के लिए हाथ में थाली लेकर खड़ी थी। तभी रसोई गैस रिसाव से आग लग गई। इस आग में 5 वर्षीय दिव्यांशी सहित उसकी मां सोनाली बुरी तरह झुलस गई। इधर, इमरजेंसी वार्ड में इलाज कर रहे डॉक्टर हेमंत कपूर ने कहा कि एक महिला और उसकी बेटी आग में बुरी तरह झुलस कर यहां आई है। दोनों 70% से अधिक जल चुकी है। दोनों की स्थिति गंभीर है। यहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया है।

Share this:

Latest Updates