Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का करीबी पपलप्रीत को दबोचा गया, अब इसके बाद पुलिस का अगला कदम..

Action : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का करीबी पपलप्रीत को दबोचा गया, अब इसके बाद पुलिस का अगला कदम..

Punjab Update News, Papalpreet Arrested : पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल ने पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस बारे में दिल्ली पुलिस से कोई संपर्क नहीं साधा गया, ना ही कोई मदद ली गई।

अमृतपाल के पकड़े जाने की बढ़ी उम्मीद

पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पकड़े जाने की उम्मीद बढ़ गई है। फरारी के दौरान पपलप्रीत सिंह शुरू से अमृतपाल के साथ रहा। पुलिस को जानकारी मिली कि पपलप्रीत ने अपनी कार में अमृतपाल को फरार होने में मदद की। आखिरी बार दोनों को होशियारपुर में साथ देखा गया था। यहां पुलिस से बचने के चक्कर में दोनों में अलग हो गए थे। अब पुलिस पपलप्रीत से पूछताछ कर रही है ताकि अमृतपाल के बारे में पता लगाया जा सके और उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।

Share this:

Latest Updates