Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Misbehave : एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने क्रू से की बदतमीजी,इसके बाद…

Misbehave : एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने क्रू से की बदतमीजी,इसके बाद…

National News Update, New Delhi, Air India flight : एयर इंडिया के विमान में उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के कारण फ्लाइट को सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक यात्री क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं।

चेतावनी के बावजूद नहीं माना यात्री

एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ने सोमवार सुबह 6.30 बजे लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी, पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। उसने दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। इसके बाद सुबह 10.30 बजे फ्लाइट दिल्ली लौट आई।

पंजाब के कपूरथला का है यात्री

एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार उसका नाम जसकीरत सिंह (25 साल) निवासी कपूरथला पंजाब है। वह अपने पेरेंट्स के साथ लंदन जा रहा था। एयरलाइन ने पूरी घटना को लेकर बाकी के पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि लंदन जाने के लिए इसी फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया है।

Share this:

Latest Updates