Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 07 लोगों को मौत

देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 07 लोगों को मौत

New Delhi News: कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से ज्यादा नये मामले सामने आये। वहीं, इस दौरान कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 564 नये मामले सामने आने के साथ देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 4,866 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। सात मृतकों में से तीन महाराष्ट्र से थे, जबकि दिल्ली और कर्नाटक में दो-दो मौतें हुई हैं। मरनेवाले सात व्यक्तियों में से छह बुजुर्ग हैं और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और निमोनिया जैसी पहले से ही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं थीं। मृतकों में से एक पांच महीने का लड़का है, जिसे सांस सम्बन्धी समस्या थी।
इस साल कोरोना के मामलों में उछाल चार वेरिएंट-एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी. 1.8.1 के कारण हुआ है। ए न.1.8.1 एक नया कोविड-19 सबवेरिएंट है, जो भारत में पाया गया है। वायरस विकास पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सलाहकार समूह ने इस वेरिएंट को ‘मॉनिटरिंग के तहत वेरिएंट’ के रूप में नामित किया है, जिसमें वायरस की विशेषताओं में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हैं, लेकिन जिसका महामारी विज्ञान सम्बन्धी प्रभाव अस्पष्ट है।

Share this:

Latest Updates