Mumbai News: नासिक जिले में नासिक-कलवान रोड पर कोल्हापुर फाटा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार बंगले से टकरा जाने से कार में सफर कर रहे पांच लोगों की मौत हो गयी। इस घटना में दो लोग घायल हो गये और दोनों का इलाज नासिक के निजी अस्पताल में हो रहा है।
पुलिस के अनुसार नासिक के नामपुर और देवला गांव के चालक समेत सात लोग बुधवार को देर रात रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से अनियंत्रित हुई कार कोल्हापुर फाटा के पास विठोबा शंकर आहेर के बंगले से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंगले के बाहर खड़ा सीमेंट का खम्भा भी झुक गया। इस घटना में शैला वसंत भदान (62), उनके साले भालचंद्र भदान (50), चालक खालिक महमूद पठान (50) निवासी नामपुर, माधवी मेटकर (32) और उनकी बेटी त्रिवेणी मेटकर (04) निवासी देवला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि, भालचंद्र भदान (52) निवासी नामपुर और उत्कर्ष मेटकर (12) निवासी देवला गम्भीर रूप से घायल हो गये। इन दोनों को तत्काल कलवण उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नासिक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नासिक में तेज रफ्तार कार बंगले से टकरायी, 05 लोगों की मौत

Share this:


