Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुंबई एयरपोर्ट पर सूर्यमुखी पीली ड्रेस में देखीं अभिनेत्री सोनम कपूर, बेबी बंप की तस्वीरें हुईं वायरल

मुंबई एयरपोर्ट पर सूर्यमुखी पीली ड्रेस में देखीं अभिनेत्री सोनम कपूर, बेबी बंप की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड की दुनिया में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर आजकल अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ का लुफ्त उठा रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही वह अपने होने वाले बच्चे हैं को जन्म देने के लिए लंदन से भारत आई हैं। अब मुंबई एयरपोर्ट से उनकी कुछ ताजी तस्वीरें सोशल मीडिया में आई हैं। ‌ इन तस्वीरों में सोनम कपूर सूर्यमुखी पीली रंग की ड्रेस में बड़ी ही खूबसूरत दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 

उनके बेबी शॉवर के इनविटेशन कार्ड्स हो रहे हैं वायरल

आपको बताते चलें कि लंदन में कुछ दिन पूर्व उनका रॉयल स्टाइल में बेबी शावर किया गया था। अब नयी जानकारी मिल रही है कि मुंबई में सोनम कपूर का दूसरी बार बेबी शॉवर होगा। फिलहाल इस बेबी शॉवर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके बेबी शॉवर के इनविटेशन कार्ड्स और गिफ्ट हैंपर्स वायरल हो रहे हैं, जो इस फंक्शन में शामिल होने वाले लोगों को भेजे गए हैं।

पहले बच्चे के मां-बाप बनने वाले हैं सोनम और आनंद

गौरतलब है कि अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कुछ सालों तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई 2018 को विवाह के बंधन में बंध गए थे। विवाह के करीब चार वर्षों बाद सोनम कपूर और आनंद अहूजा अपने पहले बच्चे के माता पिता बनने वाले हैं। सोनम सोनम कपूर की आगे की कार्य योजना की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म लाइन में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग सोनम कपूर पिछले ही साल पूरी कर चुकी हैं। 

Share this:

Latest Updates