Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कारोबार में घाटे से परेशान शख्स ने पहले पत्नी और दो बेटियों को मारी गोली, इसके बाद खुद को भी मार डाला

कारोबार में घाटे से परेशान शख्स ने पहले पत्नी और दो बेटियों को मारी गोली, इसके बाद खुद को भी मार डाला

वर्तमान युग में लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव पाल लेते हैं, जिसका परिणाम बहुत ही घातक होता है। ऐसी ही एक घटना नई दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद क्षेत्र में शुक्रवार को हुई है। जींस कारोबार में हुए घाटे से एक व्यक्ति इतना तनावग्रस्त हो गया कि उसने पहले पत्नी और दो बेटियों को घर में ही गोली मार दी इसके बाद उसने स्वयं की भी जान ले ली। इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स का नाम इसरार है। 40 वर्षे इसरार जींस पैंट का कारोबारी था। 

पत्नी और बेटियों को पहले नशीला पदार्थ दिया

मृतकों की पहचान इसरार 40, पत्नी फरहीन (38), दो बेटियां यशफिका (11) और इनाया (9) के रूप में हुई है। कारोबारी ने अपने दोनों बेटे रेयान 13 और राइद पांच को सोते हुए छोड़ दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है। पुलिस को कारोबारी के मोबाइल में एक वीडियो मिला है। पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद उसने वह वीडियो बनाया था। उसमें उसने कारोबार में घाटा होने की बात कही है। कारोबारी ने तीनों को पहले जहरीला पदार्थ खिलाकर गोली मारी थी। इसरार अपने परिवार के साथ जाफराबाद में रहता था। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। घर की पहली मंजिल पर इसरार के माता पिता, दूसरी मंजिल पर छोटा भाई फरमान और तीसरी मंजिल पर वह खुद अपने परिवार के साथ रहता था।

Share this:

Latest Updates