Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गोवा के बाद अब पुरी समुद्र तट पर आनंद उठाइये लाइटहाउस फेस्टिवल का

गोवा के बाद अब पुरी समुद्र तट पर आनंद उठाइये लाइटहाउस फेस्टिवल का

Bhuvneshwar news : पुरी में 19-20 अक्टूबर को भारत के दूसरे लाइटहाउस फेस्टिवल का आयोजन होगा। इससे पहले यह आयोजन गोवा के ऐतिहासिक फोर्ट अगुआडा में पिछले वर्ष 23 से 25 सितंबर तक आयोजित किया गया था। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक्स पर यह जानकारी साझा की है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय स्वयं इसका आयोजन कर रहा है।

कई आयोजन होंगे इन दो दिनों में, बालीवुड सितारों के साथ संगीत कार्यक्रम भी

इस फेस्टिवल का उद्देश्य भारत की तटवर्ती धरोहरों, समुद्री संस्कृति और स्थानीय समुदाय को प्रोत्साहित करना है। इस दो दिवसीय आयोजन में समुद्री बीच की सफाई, योग, रन फार कोस्टल हेरिटेज, सैंड आर्ट प्रतियोगिता, तटवर्ती व्यंजनों का स्वाद, बालीवुड सितारों के साथ संगीत कार्यक्रम और मनोरंजन पार्क के साथ क्रेजी राइड्स जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

लाइट हाउसों को पर्यटन स्थलों में बदलने की पहल

इस फेस्टिव का उद्देश्य भारत के 75 ऐतिहासिक लाइटहाउसों को पर्यटन स्थल में बदलना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार इन विशिष्ट लाइटहाउसों को आकर्षक पर्यटन स्थलों में बदलने की पहल की जा रही है। ताकि इनका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व उजागर हो सके। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त किया जा सके।

Share this:

Latest Updates