Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में अवैध संबंध के शक में पति ने कर दिया पत्नी का कत्ल, गिरफ्तार

मोतिहारी में अवैध संबंध के शक में पति ने कर दिया पत्नी का कत्ल, गिरफ्तार

पति ने गर्दन काट वारदात को दिया अंजाम

Motihari news : जिले के लखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा झिटकहिया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार को हुई। बताया जा रहा है कि पति ने अवैध संबंध के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त दबिला भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

अक्सर पत्नी से मारपीट करते रहता था


मृतका संजू देवी के चाचा शुभु सहनी ने बताया कि भतीजी की शादी 15 साल पहले लखौरा झिटकहिया गांव निवासी संतोष सहनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही संजू के साथ उसका पति मारपीट करता था। बुधवार की रात भी संजू ने अपने मायके फोन कर राशन की मांग की थी। बेटी की मांग पर उसके पिता व चाचा राशन आदि लेकर गुरुवार को उसके घर जाने वाले थे। इसी बीच पति ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद वह शव के पास ही बैठा रहा पति

हत्या करने के बाद शव के पास ही हत्यारा पति बैठा रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। संतोष की मेडिकल जांच कराई गई। उसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। दंपती के छह बच्चे हैं। संतोष सहनी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से था। वह बुधवार की रात बच्चों को घर में छोड़कर बाहर चली गई। लौटने के बाद पूछने पर कहा कि दो दिन बाद बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर लेगी। इसी गुस्से में हत्या कर दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates