Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने आरजेडी पर बोला  हमला, उपमुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट और विजय सिन्हा

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने आरजेडी पर बोला  हमला, उपमुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट और विजय सिन्हा

Bihar news, Bihar political crisis, Nitish Kumar, Bihar governor : राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने राजद पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। सरकार के सभी काम का श्रेय तेजस्वी यादव ले रहे थे। इस बात की उन्हें नाराजगी थी कि काम वह कर रहे हैं और श्रेय कोई दूसरा ले रहा है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए बनाने और उसके कामकाज को आगे बढ़ने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन अन्य दलों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई और एकता के लिए कोई प्रयास किया। इस कारण वह बहुत दुखी थे। उन्होंने कहा कि वह अपनी रणनीति का खुलासा बाद में करेंगे। नीतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद सरकार भंग करने की अपनी ओर से सिफारिश कर दी है। त्यागपत्र देने के बाद नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बधाई भी दी है। 

उपमुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। भाजपा ने बिहार में में कुर्मी और भूमिहार वोटों का ध्यान रखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है।बिहार के विधायकों ने सर्वसम्मति से भाजपा, जनता दल यूनाइटेड और अन्य सहयोगियों से बिहार में में राजग की सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।

Share this:

Latest Updates