Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ममता बनर्जी की घोषणा: इन्हें मिलेगी सरकारी नौकरी

ममता बनर्जी की घोषणा: इन्हें मिलेगी सरकारी नौकरी

Kolkata news, west bengal news, mamta banerjee : राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ऐसे खिलाडियों को नौकरी देने जा रही है।  इसके लिए वह नया कानून बनाने जा रही हैं। गोरतलब है क‌ि धनधान्य ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसे खिलाडियों लिए सबसे बेहतर पुलिस में नौकरी होगी, क्योंकि खिलाड़ी शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम जंगल महल कप, सैकत कप, रंगमाटी कप, सुंदरवन कप, हिमाल तराई-डुवार्स कप समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं। हम चैंपियन बनने वालों को पुलिस में नौकरी देते हैं।

4300 खिलाड़ियों को पूर्व में दी जा चुकी है नौकरी

मिली जानकारी के मुताबिक करीब 4300 खिलाड़ियों को सरकार नौकरी दे चुकी है। ममता बनर्जी ने कहा कि जिन 322 खिलाड़ियों ने पुरस्कार पाया है, वे नौकरी करने के इच्छुक हैं तो अरूप विश्वास के पास अपना बायोडाटा जमा कर दें। 

1567 पूर्व खिलाड़ियों को मासिक भत्ता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि खेलाश्री परियोजना के तहत पूर्व एथलिटों को हर माह 1,000 रुपये मानदेय मिलेगा। पहले चरण में 1567 पूर्व खिलाड़ियों को इस योजना से जोड़ा गया है। उन्हें गत वर्ष सितंबर से मासिक भत्ता मिलेगा।  पिछले दो राष्ट्रीय खेलों, 2022 पैरा नेशनल गेम्स और गत साल के एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के एथलिटों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में ऋचा घोष, तितास साधु, मुकेश कुमार, सुतीर्था मुखोपाध्याय, ओइहिका मुखोपाध्याय, अनुष अग्रवाल, अली इमाम, अजीबुर रहमान मोल्ला, सुफिया मोल्ला आदि शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीरंदाजी, शूटिंग, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के लिए अकादमी बनाने की घोषणा की।

Share this:

Latest Updates