Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नॉन स्टेट सिविल सेवा से कंचन सिंह समेत छह अधिकारी बने आईएएस

नॉन स्टेट सिविल सेवा से कंचन सिंह समेत छह अधिकारी बने आईएएस


Ranchi News: झारखंड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा से कंचन सिंह समेत छह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति दी गयी है। इनमें धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद शामिल है।
इस सम्बन्ध में केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन्हें प्रमोशन मिला है।
अधिसूचना में कहा गया है कि गैर-राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को राज्य सरकार के परामर्श से उक्त विनियमावली के विनियम 3 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2023 (गैर-एससीएस) की चयन सूची के लिए अगले आदेश तक परिवीक्षा पर नियुक्त करते हैं। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5 (1) के अंतर्गत झारखंड संवर्ग को आवंटित करते हैं।

Share this:

Latest Updates