Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एमएमएस लीक होने के बाद वायरल हुआ भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक और वीडियो

एमएमएस लीक होने के बाद वायरल हुआ भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक और वीडियो

Bhojpuri film industry : भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब वह बीते कुछ दिनों से एक एमएमएस को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुईं हैं। दरअसल वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं। अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए इस वीडियो को फेक बताया था। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का एक और नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में यूट्यूब पर अक्षरा का एक और वीडियो सामने है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। सामने आए इस वीडियो में अक्षरा रोती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह इस वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री पर खासा नाराज हैं। सामने आए इस वीडियो में अक्षरा अपने आंसुओं को पोंछते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और कुछ लोगों पर अपना भड़ास निकालती दिख रही हैं। वह कहती हैं, ‘तंग करके रखा है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, वो पसंद करेंगे ही। चाहे मैं जहां पर भी जाऊं या जहां भी काम करूं।’

वायरल वीडियो 2 वर्ष पुराना है

एमएमएस कांड के बाद अब इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो अभिनेत्री के एमएमएस लीक होने के बाद का है। वैसे इसमें सच्चाई नहीं दिख रही है। दरअसल, यह वीडियो दो वर्ष पुराना है, लेकिन इसे अब एमएमएस कांड के बाद अक्षरा की प्रतिक्रिया बता कर वायरल किया जा रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज भी एमएमएस लीक के चलते सुर्खियों में आई थीं।

Share this:

Latest Updates