Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत

यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत

Agra News: सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसम्भव मदद के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये।
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि यमुना नदी में डूब कर जिन बच्चियों की मौत हुई है, उनकी पहचान नगला नाथू गांव के रहनेवाले सुरेश की बेटी मुस्कान (18), मुस्कान की छोटी बहन संध्या (15), दिव्या और चचेरी बहन नैना (13), मौसेरी बहन सोनम, सुहानी के रूप में हुई है। जबकि, भाई दीपेश बच गया। ये लड़कियां सभी एक ही परिवार से जुड़ी हैं।
पूछताछ में परिजनों से पता चला है कि ये सभी नहाने के लिए यमुना नदी में गयी थीं। इससे पहले इन्होंने नदी के किनारे वीडियो भी बनाया है। नहाने के दौरान सभी गहरे में पानी में चली गयीं और डूब गयीं। चार बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो बच्चियों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना में डूबने से लड़कियों की मौत पर शोक जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हरसम्भव मदद करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी किनारे सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिये हैं।

Share this:

Latest Updates