Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लापुंग में पुलिस पर हमले के बाद थाना प्रभारी घायल, डीआईजी ने अस्पताल पहुंच कर ली स्वास्थ्य की जानकारी

लापुंग में पुलिस पर हमले के बाद थाना प्रभारी घायल, डीआईजी ने अस्पताल पहुंच कर ली स्वास्थ्य की जानकारी

Ranchi News: लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर चल रही ग्रामसभा के दौरान पुलिस पर हुए हमले में घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव का हालचाल लेने पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राज हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर थाना प्रभारी व अन्य घायल जवान के समुचित इलाज का अनुरोध किया। इस दौरान कोतवाली डीएसपी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापुंग थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ग्रामसभा के दौरान जमीन विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्त्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव को सिर में गम्भीर चोट लगी, जबकि एक अन्य सिपाही भी घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद थाना प्रभारी को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।
बेड़ो डीएसपी अशोक राम ने बताया कि जमीन विवाद के दौरान कुछ बाहरी लोगों के ग्रामसभा में मौजूद होने की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। इसी बीच अचानक हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गये। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए लापुंग क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। रूरल एसपी सहित कई थाना प्रभारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि ग्रामीणों को बाहर से आये लोगों ने भड़काया है।
गौरतलब है कि इसी सप्ताह रांची के बेड़ो थाना पर भी हमला हुआ था। जांच में सामने आया था कि इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आये लोगों की भूमिका थी। आशंका जतायी जा रही है कि बेड़ो की घटना में शामिल तत्त्व ही लापुंग की घटना में भी सक्रिय थे। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share this:

Latest Updates