Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी से मुम्बई की उड़ान रद्द, यात्रियों का हंगामा

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी से मुम्बई की उड़ान रद्द, यात्रियों का हंगामा

Kachh: एयर इंडिया विमानों में लगातार खराबी की खबरें आने के क्रम में बुधवार को गुजरात के भुज हवाई अड्डे पर मुंबई जाने वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी। मुम्बई से यह फ्लाइट करीब एक घंटे विलम्ब से भुज पहुंची थी। नतीजतन, 182 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने जम कर हंगामा किया।
भुज हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया का यह विमान मुम्बई से बुधवार की सुबह 8.30 बजे के बजाय 9.30 बजे भुज हवाई अड्डे पर पहुंचा। इसी विमान को फिर मुम्बई लौटना था, इसलिएविमान की प्रतीक्षा कर रहे 182 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटा देरी से भुज पहुंचने के कारणों में तकनीकी खामी बतायी गयी। इस पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि यदि तकनीकी कारणों से विमान देर से आया था, तो फिर मुम्बई से उड़ान क्यों भरी गयी? यात्रियों की जान जोखिम में क्यों डाली गयी ? इस बीच भुज हवाई अड्डे के मैनेजर नवीन सागर ने बताया कि दोपहर 01 बजे के आसपास यह विमान मुम्बई के लिए टेकआॅफ करेगा। इसके बाद उड़ान रद्द करने पर यात्रियों ने जम कर हंगामा किया।

Share this:

Latest Updates