Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आलमगीर आलम एक बार फिर ईडी के पांच दिनों की रिमांड पर

आलमगीर आलम एक बार फिर ईडी के पांच दिनों की रिमांड पर

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत से आलमगीर आलम को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी। इसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने ईडी को फिर से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड की मंजूरी दी।
इससे पूर्व ईडी ने दो दिनों के पूछताछ के बाद 15 मई की देर शाम आलमगीर आलम को पूछताछ के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने मंत्री को 16 मई को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें एक दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और छह दिनों के रिमांड की मंजूरी दी थी। इसके बाद 17 मई को जेल से मंत्री को ईडी ने छह दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

Share this:

Latest Updates