Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड की सभी 14 सीटों पर होगी इंडिया गठबंधन की जीत : मुख्यमंत्री

झारखंड की सभी 14 सीटों पर होगी इंडिया गठबंधन की जीत : मुख्यमंत्री

Dhanbad news : बाघमारा क्षेत्र के नीमतल्ला में बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब जनता महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केन्द्र सरकार से मुक्ति चाहती है। झारखंड मे ं14 में 14 सीट इंडिया गठबंधन के खाते में आ रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने साजिश रच कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को फंसाने का काम किया है। अब उनकी नहीं चलनेवाली है। हेमन्त सोरेन बहुत जल्द जेल से निकलेंगे।
सभा में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, सरफराज अहमद, अशोक लाल, राजेन्द्र प्रसाद राजा, जावेद रजा ने भी सम्बोधित किया। संचालन सोनू शर्मा कर रहे थे।
खेल मैदान में हजारों हजार की संख्या लोग उपस्थित थे।
सभा के पूर्व जेएनएम खेल मैदान में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। उनका काफिला सड़क मार्ग से नीमतल्ला फुटबॉल ग्राउंड पहुंचा, जहां उनका भव्य स्वागत जलेश्वर महतो, रोहित यादव आदि नेताओं ने किया।

Share this:

Latest Updates