Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

 पेड़ के नीचे सोई हुई महिला की पीठ पर इस तरह चढ़कर बैठ गया Cobra …

 पेड़ के नीचे सोई हुई महिला की पीठ पर इस तरह चढ़कर बैठ गया Cobra …

Amazing Snake Video : किसी को रास्ते में सांप दिख जाए तो धड़कनें बढ़ जाएंगी। सांप के नाम से भी डर लगता है। सपेरों की बात भले अलग है। अगर किसी सोई हुई महिला की पीठ पर सांप चढ़कर बैठ जाए और उसकी नींद खुले तो उसकी हालत क्या होगी, यह अंदाजा लगाया जा सकता है। आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा एक वीडियो (Video) ऐसा ही बता रहा है। वीडियो में एक महिला लेटी हुई नजर आ रही है, जिसकी पीठ पर कोबरा चढ़कर बैठा हुआ है। इस दौरान डर के मारे महिला की हालत खराब हो रही है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी महिला गजब की हिम्मत दिखा रही है।

कर्नाटक के कलबुर्गी का है यह वीडियो

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी जिले का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला की पीठ पर कोबरा चढ़कर बैठा हुआ नजर आ रहा है। कहते हैं कि जब मौत सिर पर सवार हो तो अच्छे-अच्छों की हिम्मत जवाब दे जाती है, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला की हिम्मत देखकर आप भी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम के पेड़ के नीचे रखी खटिया रखी हुई है, जिस पर एक महिला पेट के बल लेटी हुई है। वहीं झोपड़ी के ही बगल में एक छोटी सी गाय की बछिया खूंटे में बंधी हुई है।

महिला के धीरज और हिम्मत की तारीफ 

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि महिला के झपकी लेते ही एक कोबरा उसकी पीठ पर धीरे से चढ़कर बैठ जाता है। शरीर पर कोबरा के चढ़ते ही महिला की आंख खुल जाती है। इस बीच महिला बिना शरीर हिलाए भगवान को याद करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फन काढ़े यह कोबरा आधा महिला की पीठ पर चढ़ा है और आधा हवा में है। ‌इस बीच महिला को खतरे का आभास हो चुका होता है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी महिला बड़े ही धैर्य के साथ बिना कोई हरकत किए आवाजें निकाल रही है और सांप के अपने ऊपर से हटने का इंतजार कर रही है। 

IFS अधिकारी ने शेयर किया है यह वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘जब ऐसा होगा तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी ?? जानकारी के लिए बता दें कि सांप बिना कोई नुकसान पहुंचाए चंद मिनटों के बाद वहां से चला गया…’इस वीडियो को अब तक 25.4k व्यूज मिल चुके हैं. वहीं सात सौ से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Share this:

Latest Updates