Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देहरादून में लोमहर्षक घटना, अपनी मां और पत्नी के साथ-साथ तीन मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या

देहरादून में लोमहर्षक घटना, अपनी मां और पत्नी के साथ-साथ तीन मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या

Murder of whole family in Uttarakhand Dehradun : उत्तराखंड के देहरादून से दिल को झकझोर देने वाली वारदात की खबर आ रही है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की बारी- बारी से गला काटकर हत्या कर दी है। हत्यारोपी ने अपनी मां और पत्नी के अलावा तीन छोटी-छोटी बच्चियों की धारदार हथियार से गला काटकर हमेशा हमेशा के लिए नींद में सुला दिया। इस पारिवारिक नरसंहार से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की है, वह पूजा पाठ कराने का काम करता था। यह बड़ी वारदात देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में हुई है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ में ड्यूटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने हत्यारोपी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

पूजा पाठ कराने का काम करता था हत्यारोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या करने वाला व्यक्ति पूजा पाठ कराने का काम करता था। ‌बताया जा रहा है कि पूजा-पाठ करने के बाद उस व्यक्ति ने परिवार के एक- एक सदस्य को बारी -बारी से गला काटकर मौत की नींद सुला दी।‌ आरोपित व्यक्ति के घर में उसकी मां के अलावा पत्नी और तीन छोटी-छोटी बेटियां थीं। 

मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ, एक बेटी थी दिव्यांग

हत्यारोपी व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय महेश कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम दिनेश कुमार है। वह मूल रूप से इलाहाबाद रोड थाना अतर्रा जिला बांदा उत्तर प्रदेश रानीपोखरी देहरादून के नागघेर का निवासी है। देहरादून में आरोपित ने बहुत पहले से अपना मकान बना लिया था। मिली जानकारी के अनुसार हत्यारोपी महेश कुमार की मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी। वही उसकी एक बेटी दिव्यांग थी। इस कारण से वह हमेशा परेशान रहा करता था। हत्यारोपी का एक भाई ऋषिकेश में रहता है।

इनकी कर दी गई है बेरहमी से हत्या

बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- मां।

नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी।

अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री।

स्वर्णा  उम्र 11 वर्ष पुत्री।

अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री।

Share this:

Latest Updates