Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सेहत खराब, जूझ रहे कैंसर और पार्किंसन डिजीज से, शीघ्र करवाएंगे सर्जरी

जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सेहत खराब, जूझ रहे कैंसर और पार्किंसन डिजीज से, शीघ्र करवाएंगे सर्जरी

Russia (रूस) और Ukraine(यूक्रेन) की जंग के बीच खबर आ रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन जल्द ही कैंसर सर्जरी के लिए जा सकते हैं। डेली मेल के मुताबिक पुतिन को पेट का कैंसर है, इसके इलाज की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उन्हें पार्किंसन नामक बीमारी की भी समस्या है। पुतिन किसी भी सिक्योरिटी काउंसिल और फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के एक्स-चीफ निकोलाई पेत्रुशेव को युद्ध की कमांड सौंप सकते हैं।

प्रशासन पुतिन के सेहतमंद होने का दावा करता रहा है

रूसी मीडिया ने क्रेमलिन अधिकारी के हवाले यह जानकारी दी है कि पुतिन को 18 महीने पहले पेट का कैंसर और पार्किंसन बीमारी हुई थी। ओन्कोलॉजी टेस्ट से इन बीमारियों की पहचान की गई। हालांकि क्रेमलिन अधिकारी लगातार पुतिन के सेहतमंद होने का दावा करते आए हैं। रूसी मीडिया ने अपने दावे में कहा है- क्रेमलिन के बड़े डिफेंस अधिकारी ने बताया कि पुतिन गंभीर मेडिकल कंडीशंस से गुजर रहे हैं। साथ ही डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें ऑपरेशन की जरूरत है। लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं है।

निकोलाई को कमान सौंपना असंवैधानिक

निकोलाई पेत्रुशेव राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति माने जाते हैं। (फाइल)

निकोलाई पेत्रुशेव राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति माने जाते हैं।

चैनल के मुताबिक पुतिन थोड़े समय के लिए भी सत्ता किसी और को नहीं देना चाहते। लेकिन वे दो या तीन दिन के लिए युद्ध का चार्ज निकोलाई को दे सकते हैं। पुतिन का ये कदम असंवैधानिक माना जा रहा है, क्योंकि संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति की गैर-हाजिरी में सारी पावर प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन के हाथों में होनी चाहिए।

दवाएं खाने से महसूस होने लगी कमजोरी

डेली मेल की खबर के मुताबिक डॉक्टर जो दवाइयां पुतिन को दे रहे थे, उससे पुतिन को चक्कर और कमजोरी जैसी परेशानियां होने लगी थी। पुतिन को ये दवाएं देने वाले डॉक्टर को पुतिन के इलाज से हटा दिया गया है। इसके अलावा रूसी पत्रकार की रिपोर्ट की मानें तो पुतिन को थारॉइड कैंसर भी हो सकता है, जिसका लगातार इलाज चल रहा है। रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ एक बातचीत के दौरान पुतिन का चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा था। इसके अलावा उन्होंने मेज को भी मजबूती से पकड़ रखा था। उनकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि उन्हें बैठने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसके साथ ही एक वीडियो में ईस्टर के दौरान उन्हें कांपते हुए भी देखा गया था। एक दूसरी वीडियों में भी पुतिन इसी तरह कांपते और शरीर को जबरन साधते हुए नजर आ रहे हैं।

Share this:

Latest Updates