Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गजब का प्रेम : पत्नी बिकनी पहनना चाहती थी तो पति 418 करोड़ खर्च कर द्वीप ही खरीद डाला

गजब का प्रेम : पत्नी बिकनी पहनना चाहती थी तो पति 418 करोड़ खर्च कर द्वीप ही खरीद डाला

Dubai news : यह कहानी है दुबई में रहने वाली एक ब्रिटिश महिला का। उसने दावा किया कि उसके पति ने 418 करोड़ का एक निजी द्वीप सिर्फ इसलिए खरीदा है ताकि वह सी बीच पर बिकनी पहन सके। उसने ऐसा सुरक्षा कारणों से किया है। इस ब्रिटिश महिला की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और वह बिकनी पहनना चाहती थी, लेकिन इसके लिए वह ब्रिटेन और दुबई को सुरक्षित नहीं मान रही थी। बहरहाल, इस पूरे आइलैंड पर केवल यूएई में ब्रिटिश मूल की गृहिणी सौदी अल नादक और उनके पति जमाल अल नादक ही रहेंगे। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया इस एशियाई द्वीप का वीडियो, बताया पति का सबसे अच्छा निवेश

26 वर्षीय सौदी अल नादक ने इंस्टाग्राम पर द्वीप का एक वीडियो शेयर किया। और तब से इसे लाखों बार देखा जा चुका है। यूएई में ब्रिटिश मूल की गृहिणी सौदी अल नादक ने खुलासा किया कि उनके पति जमाल अल नादक ने 50 मिलियन डॉलर में एक अज्ञात एशियाई द्वीप खरीदा ताकि वह कुछ निजता पा सकें। उसने इंस्टाग्राम वीडियो के कैप्शन में इसे जमाल का सबसे अच्छा निवेश बताया।

$1 मिलियन की हीरे की सॉलिटेयर अंगूठी और उसकी कलाकृति पर $2 मिलियन का निवेश 

सौदी अमीर गृहिणी होने के साथ-साथ एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में भी जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट उनकी शानदार जीवनशैली को दर्शाते हैं। उदाहरण के लिए एक वीडियो में युगल $1 मिलियन में एक हीरे की सॉलिटेयर अंगूठी खरीदता है और कलाकृति में $2 मिलियन का निवेश करता है, वह भी एक दिन के काम में। एक सप्ताह से भी कम समय में 2.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

एक शाम ₹1 लाख से ज़्यादा खर्च कर शानदार डिनर डेट पर जाने के लिए भी जाना जाता है यह शख्स

यह पहली बार नहीं है जब जमाल ने अपनी पत्नी पर इतना पैसा खर्च किया हो। सौदी अक्सर अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ शेयर करती रहती हैं कि उनके पति एक दिन, एक हफ्ते या यहां तक कि छुट्टियों में उन पर कितना खर्च करते हैं। एक वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि जमाल सौदी की नई फेरारी को कस्टमाइज़ करने के लिए इटली गए और उन्हें एक हीरे की अंगूठी खरीदी। यह जोड़ा अक्सर एक शाम ₹1 लाख या उससे ज़्यादा खर्च करके शानदार डिनर डेट पर जाने के लिए भी जाना जाता है।

Share this:

Latest Updates