Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेलवे अंतर विभागीय फुटबॉल : कैरेज एंड वैगन और पर्सनल की टीम फाइनल में 

रेलवे अंतर विभागीय फुटबॉल : कैरेज एंड वैगन और पर्सनल की टीम फाइनल में 

Dhanbad news :  रेलवे स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल कैरेज एंड वैगन व पर्सनल के बीच खेला जाएगा।  पहले सेमीफाइनल मैच में कैरेज एंड वैगन ने आरपीएफ को हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पर्सनल ने इलेक्ट्रिक ओपी को हराया। कैरेज एंड वैगन बनाम आरपीएफ के बीच मैच निर्धारित समय पर 2–2 गोल के बराबरी पर समाप्त हुआ। निर्धारित समय में कैरेज के सी एम झा ने दो गोल किए जबकि आरपीएफ के हर्ष कुमार व संजीव सिंह ने गोल किए। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट (टाई ब्रेकर) द्वारा हुआ, जिसमें कैरज एंड वैगन की टीम आरपीएफ टीम को 2-1 से पराजित किया। कैरेज के तरफ से लियाकत अली व विनोद कुमार पासवान ने गोल किया। आरपीएफ की और से अभनी कुमार ने गोल किया।

दूसरे सेमीफाइनल में पर्सनल की टीम ने इलेक्ट्रिक ओपी टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पर्सनल टीम से अजीत कुमार ने एक गोल व लवदीप ने दो गोल किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीनियर डी ई ई ओपी संजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए।निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कु, चिंटू हाजरा, संजय हेंब्रम, सुदन लाल सोरेन, जेवियर टुडू ने निभाई।

Share this:

Latest Updates