Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

है न गजब की शादी : दूल्हा एक, एक ही मंडप में दो गर्लफ्रेंड बनीं दुल्हनिया, दोनों से हुई शादी, गांव वालों ने कराया…

है न गजब की शादी : दूल्हा एक, एक ही मंडप में दो गर्लफ्रेंड बनीं दुल्हनिया, दोनों से हुई शादी, गांव वालों ने कराया…

Amazing marriage : One Dulha married two Dulha in the same mandap. Jharkhand (झारखंड) के लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के बंडागांई के संदीप उरांव नामक युवक दो युवतियों- कुसुम  और स्वाति के साथ विवाह रचा कर चर्चा में आ गया है। संदीप का इन दोनों के साथ क्रमश: पिछले तीन और एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनमें से पहली प्रेमिका से बच्चा भी है।

2 गर्लफ्रेंड से कई बार विवाद भी हुआ

दोनों गर्लफ्रेंड से कई बार संदीप का विवाद भी हुआ। मामला गांव तक पहुंचा। 19 जून को बंडागांई में ग्रामीणों ने सामाजिक बैठक कर इन दोनों युवतियों के साथ संदीप की शादी करा दी। विवाह समारोह में ग्रामीण परिजन और युवती का बच्चा भी शामिल हुआ।

विवाह के पहले ही एक से एक बेटा भी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रखंड की आकाशी पंचायत अंतर्गत बंडा पतराटोली निवासी युवक संदीप उरांव का प्रेम प्रसंग पिछले तीन वर्षों से गडरपो पंचायत के धनामुन्जी गांव निवासी कुसुम लकड़ा, पिता सुकरा उरांव से चल रहा था। विवाह के पहले ही दोनों का एक बेटा भी है। दूसरी युवती बगड़ू पंचायत के पतरातू महतो टोली निवासी स्वाति कुमारी के साथ उसी युवक का प्रेम प्रसंग एक वर्ष पहले बंगाल के ईट भट्ठा में मजदूरी करने के दौरान हुई थी।

Share this:

Latest Updates