Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से ज्यादा लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से ज्यादा लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के राजपुरा के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, इनमें तीन यात्रियों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विजय रथ नामक बस हर दिन की तरह आज भी यात्रियों को लेकर दवा प्रखंड से गिरिडीह जा रही थी। इसी दौरान यह बस हादसे का शिकार हो गई।  

बस का अगला टायर स्लीप करने से हुआ हादसा

बताया जाता है कि अचानक बस का अगला टायर स्लीप कर गया। इसकी वजह से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पलट गयी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को बस से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। देखते ही देखते पचंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल है पर यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।  इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग यहां पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भिजवा दिया है। घटना किस कारण से हुई है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस का अगला पहिया स्लिप कर गया, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है।

Share this:

Latest Updates