Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing Marriage : यह कैसी शादी, दूल्हा-दुल्हन को नहीं बनाना होगा शारीरिक संबंध, दुल्हन के पिता ने…

Amazing Marriage : यह कैसी शादी, दूल्हा-दुल्हन को नहीं बनाना होगा शारीरिक संबंध, दुल्हन के पिता ने…

UP Update News, Jhansi, Amazing Marriage, Dulhan Father Said, Not To Make Body Relation To Dulha : चौंकिए मत, यह सच है। इस तरह की शादी और शादी हो जाने के उपरांत दुल्हन के बाप की ओर से इस तरह की शर्त विदाई के समय रखने की स्थिति शायद इसके पहले कभी नहीं किसी ने देखी और सुनी होगी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां दुल्हन की विदाई के दौरान दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के सामने 3 ऐसी शर्तें रख दीं, जिन्हें सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। इन 3 शर्तों में से एक शर्त यह भी थी कि दूल्हा और दूल्हन के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे। अब बताते हैं पूरे मामले की कहानी।

6 जून को आई बारात

झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा निवासी मानवेंद्र की शादी गुरसरांय में रहने वाली लड़की से तय हुई थी। 6 जून को बारात आई। इसको लेकर मानवेंद्र के घर में खुशियां मनाई जा रही थीं। वो दिन भी आया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था।

मुंह बोले पिता और बहन के साथ मैरिज हॉल पहुंची दुल्हन

दुल्हन अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ बरुआसागर स्थित मैरिज हॉल पहुंची। ढोल नगाड़ों के साथ बारात भी मैरिज हॉल पहुंची। यहां टीका, जयमाला और सात फेरे जैसी सभी रस्में निभाई गईं। इसके बाद समय आया विदाई का। वर पक्ष विदाई को लेकर तैयारी में लगा हुआ था, तभी दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।इसकी वजह ये थी कि दुल्हन के मुंह बोले पिता ने दूल्हे और उसके के पिता के सामने तीन शर्तें रखी थीं। इसमें पहली शर्त थी कि दूल्हा और दूल्हन के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे। 

दूसरी शर्त थी कि दूल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी।

तीसरी शर्त थी कि मुंह बोला पिता कभी भी उसकी ससुराल जा सकेगा और उसे कोई भी नहीं रोकेगा। 

ससुराल के बजाय वापस मायके चली गई दुल्हन

जब यह तीनों शर्तें दूल्हे के पिता और दूल्हे ने सुनीं तो उन्होंने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन गुस्से में आ गई और डोली में बैठकर ससुराल जाने की बजाय वो अपने मुंह बोले पिता के घर गुरसरांय चली गई।

शादी टूटने के बाद दूल्हे ने कहा कि 6 तारीख को उसकी शादी थी। सभी रस्मों के बाद लड़की कमरे में चली गई। इसके बाद उसका मुंह बोला पिता आया और तीन शर्तें रखीं। जब तीनों शर्तें मानने से इनकार किया गया तो दुल्हन पिता के घर चली गई।

Share this:

Latest Updates