Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mafia Death :  क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर को गोली मारने वाले माफिया खान मुबारक की इलाज के दौरान मौत

Mafia Death :  क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर को गोली मारने वाले माफिया खान मुबारक की इलाज के दौरान मौत

UP Update News, Hardoi, Mafia Khan Mubarak Died In Hospital During Treatment : यूपी के हरदोई जिले शहर सोमवार शाम को बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कारागार में बंद कुख्यात माफिया खान मुबारक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। उसे जिला कारागार में हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया था। कहा जाता है कि जब खान मुबारक को हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया था, तभी से वह बीमार चल रहा था। सोमवार की शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक, उसकी मौत निमोनिया होने की वजह से हुई है। बता दें कि खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का शॉर्प शूटर रहा है। खान मुबारक ने क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर को गोली मार दी थी। इस घटना से वह चर्चा में आया था। मुंबई में साल 2006 में काला घोड़ा कांड से भी वह चर्चा में आया था। 2 जून 2022 से वह हरदोई के जिला कारागार में बंद था।

अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी का भाई

खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी का भाई था और लंबे समय से बीमार चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी समेत कई अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले की जानकारी ली। खान मुबारक पर हत्या और रंगदारी समेत कई आरोप लगे थे। वह अंबेडकरनगर का मूल निवासी था। कहा जाता है कि वह कॉलेज लाइफ के दौरान ही आपराधिक गतिविधियों से जुड़ गया था और अंडरवर्ल्ड में छोटा राजन के साथ जुड़कर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ गैंग तैयार कर रहा था।

योगी सरकार ने कसा था शिकंजा

यूपी में योगी सरकार बनते ही खान मुबारक पर शिकंजा कसने लगा और उसे गिरफ्तार कर हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया था। जून 2022 में हरदोई जेल में खान मुबारक को लाया गया था। 

Share this:

Latest Updates