Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : शादी में परिवार के लोगों को ले जाने के लिए दूल्हे ने बुक करा लिया पूरा एरोप्लेन, जानिए क्या पूछ रहे यूजर्स

Amazing : शादी में परिवार के लोगों को ले जाने के लिए दूल्हे ने बुक करा लिया पूरा एरोप्लेन, जानिए क्या पूछ रहे यूजर्स

Wedding Viral Video, Booked Entire Plane : सोशल मीडिया पर हम शादी संबंधी कई तरह के वीडियो देखा करते हैं और उसका मजा लेते हैं। ऐसे समारोहों में रह-रह कर कुछ खास बातें सामने आ जाती हैं। हाल ही में वायरल एक वीडियो में पूरे परिवार को एक साथ शादी में ले जाने के लिए दूल्हे ने पूरा का पूरा विमान ही बुक कर लिया। सफर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिश्तेदार कर रहे मौज-मस्ती

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फ्लाइट में तमाम रिश्तेदार बड़े ही मौज मस्ती के साथ शादी में जाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में खुशी से फूले नहीं समा रहे इन सभी लोगों को कैमरे की ओर हाथ हिलाते देखा जा रहा है. यूं तो सोशल मीडिया पर इससे पहले भी ऐसे कई वीडियोज सामने आए थे, जिसमें पूरी की पूरी फ्लाइट बुक कर के परिवार और रिश्तेदार अपनी मंजिल तक पहुंचे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि, दूरी और विमान कंपनी के ऊपर होता है कि, वे कितना किराया वसूल करेंगे।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को theshubhwedding नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं वास्‍तव में यह देखकर काफी उत्‍सुक हूं। वैसे इसकी लागत कितनी आई होगी। अगर ये पता चल जाए कि ये लोग कहां से कहां तक गए तो भी पता चल जाएगा कि खर्च कितना आया होगा।’ एक अन्‍य यूजर ने लिखा, ‘भाग्‍यशाली लड़की. पर यह तो पता चलना ही चाहिए कि हर किसी का टिकट बुक करने में कितने पैसे खर्च हुए।’ दूसरे यूजर ने जवाब दिया, ‘एक-एक आदमी का नहीं भाई, यह पूरी फ्लाइट बुक है।’

Share this:

Latest Updates