Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand naxal : लोहरदगा पुलिस के हत्थे चढ़े पीएलएफआई के तीन उग्रवादी

Jharkhand naxal : लोहरदगा पुलिस के हत्थे चढ़े पीएलएफआई के तीन उग्रवादी

Lohardga daily news :  प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक सुत्ली बम, तीन बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

इस सम्बन्ध में एसपी आर रामकुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ दिलीप (26), कैरो थाना क्षेत्र के चेरिमा गांव निवासी रामप्रवेश कुमार सिंह (21) और रांची जिले के नरकोपी थाना अंतर्गत करगे गांव निवासी सुनील कुमार साहू उर्फ मनोज (20) शामिल हैं। उग्रवादियों के पास से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इनमें एक सुतली बम, एक काला रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक काला नारंगी रंग की बिना नम्बर प्लेट की केटीएम मोटरसाइकिल, एक आसमानी काला रंग की पल्सर टू 20 मोटरसाइकिल, एक विवो कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल, एक रियलमी कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates