Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : गर्भस्थ शिशु के गले में फंस गई गर्भनाल लेकिन डॉक्टरों ने बचा ली जच्चा- बच्चा की जान

Amazing : गर्भस्थ शिशु के गले में फंस गई गर्भनाल लेकिन डॉक्टरों ने बचा ली जच्चा- बच्चा की जान

Kolkata, West Bengal news : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक अजूबा मामला सामने आया है। यहां एक महिला के गर्भस्थ शिशु के गले में गर्भनाल फंस जाने के कारण जच्चा – बच्चा की जान पर खतरा बन आया था। लेकिन एनआरएस अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर दोनों की जान बचाने में कामयाबी हासिल कर ली है। फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताया जा रहे हैं। गर्भवती महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि गर्भस्थ शिशु के गले में गर्भनाल 5 लपेटे लेकर फंस गया था। इससे प्रसव पीड़ा होने के बाद भी बच्चे का सिर नीचे की ओर नहीं आ रहा था। ऐसी परिस्थिति लाखों में एक बार होती है। ऐसा तब होता है, जब गर्भ में बच्चा ज्यादा उछल कूद करता है। 

बंद हो चुका था महिला के गर्भाशय का द्वार

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की निवासी मौसमी मंडल (23 वर्ष) की 37 सप्ताह में नॉर्मल डिलीवरी होने वाली थी। लेकिन प्रसव पीड़ा होने के बाद भी वह बच्चे को जन्म नहीं दे पा रही थी। जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि महिला का गर्भाशय खुल ही नहीं रहा है। इसके बाद डॉक्टरों ने सीरियल अल्ट्रासाउंड कराने का फैसला किया। अल्ट्रासाउंड मैं पता चला कि बच्चे की गर्दन में गर्भनाल कई बार लिपटा हुआ है। इस कारण बच्चे का न तो सिर्फ नीचे आ रहा है और ना ही महिला का गर्भाशय खुल रहा है। इसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला की डिलीवरी कराई। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Share this:

Latest Updates