Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

साजिश और षड्यंत्र : बालगृह संचालक हसीन ने तीन हिंदू बच्चों का कराया धर्म परिवर्तन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया मामले का पर्दाफाश

साजिश और षड्यंत्र : बालगृह संचालक हसीन ने तीन हिंदू बच्चों का कराया धर्म परिवर्तन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया मामले का पर्दाफाश

Madhya Pradesh latest news :  मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के एक बालगृह में तीन हिंदू बच्चों का धर्म परिवर्तन करने का मामला प्रकाश में आया है। बालगृह संचालक हसीन परवेज ने तीनों हिंदू बच्चों के नाम बदलने के साथ ही आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों में भी मुस्लिम नाम दर्ज करवा दिया।

पुलिस अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

इस मामले का पर्दाफाश बालगृह का निरीक्षण करने पहुंचे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने किया। उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अरविंद दुबे ने एसडीएम और महिला एवं बाल विकास अधिकारी को संबंधित मामले की तत्काल जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। 

बच्चों ने कहा – उनके माता-पिता हिंदू

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें यह शिकायत मिली थी कि करीब दो साऊ पहले एकल परिवार के तीन बच्चों को बालगृह लाया गया था। बाद में उन बच्चों का धर्म परिवर्तन करते हुए उनके कई दस्तावेजों में नाम बदल दिए गए थे। हमने शिकायत के आधार पर जब उन बच्चों से मुलाकात की तो बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता हिंदू थे, जबकि बालगृह में उनके नाम मुस्लिम कर दिए गए हैं। 

Share this:

Latest Updates