Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : अब क्या करेंगे, पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा ने तो ऐसे बना लिया PM मोदी, यूपी के CM योगी को अपना भाई

Amazing : अब क्या करेंगे, पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा ने तो ऐसे बना लिया PM मोदी, यूपी के CM योगी को अपना भाई

National News Update, Greater Noida, Pakistani Woman Seema Haider Made Modi & Yogi As Brother, Know What Happened : पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर ने तो गजब कर दिया। नोएडा के युवक सचिन की इस प्रेमिका ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियों को राखी भेजी है। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत और राजनाथ सिंह भी शामिल हैं।

जय श्री राम, जय हिंदुस्तान, जय हिंद

सीमा हैदर ने एक वीडियो बनाया है और सबको रक्षाबंधन की बधाई देते हुए राखी पोस्ट करने का पोस्ट ऑफिस का स्लिप भी मीडिया के साथ साझा किया है। सीमा ने अपने वीडियो में कहा है कि “भाई नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, डॉ. मोहन भागवत, राजनाथ सिंह, मेरे प्यारे भाई वकील एपी सिंह के लिए हमने राखी पोस्ट की है। पहले इसलिए भेजा है, ताकि रक्षा बंधन के दिन हमारे भाइयों को राखी मिल जाए, जिनके कंधों पर ये देश है। मैं बहुत खुश हूं, जय श्री राम, जय हिंदुस्तान, जय हिंद।”

‘भारत ही अब मेरा देश’

सीमा का कहना है कि भारत ही अब मेरा देश है। जिन्होंने देश की जिम्मेदारी उठाई, उन्हें राखी भेज रही हूं। इससे पहले सीमा हैदर ने शनिवार को हरियाली तीज की पूजा की थी। उसने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी थी।

Share this:

Latest Updates