Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Chandrayaan-3 : उड़ान भरती खुशी, जब लैंडर विक्रम से अलग होकर रोवर प्रज्ञान ने की चांद की सैर, Made In India, Made For Moon …

Chandrayaan-3 : उड़ान भरती खुशी, जब लैंडर विक्रम से अलग होकर रोवर प्रज्ञान ने की चांद की सैर, Made In India, Made For Moon …

National News Update, Bengaluru, New Photo Of Rover Pragyan Came As Walking On Moon Surface : भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने चांद के साउथ पोल पर कदम रखा है। चंद्रयान 3 की सफलता से एक और भारतवासी झूमते रहे तो दूसरी ओर दुनिया के देशों से मिल रही बधाइयों का तांता लगा रहा। इसके बीच सबसे बड़ी बात, अब अपडेट खबर यह आ रही है कि चांद पर लैंडर विक्रम से निकल रोवर प्रज्ञान चहलकदमी कर रहा है। यह है उड़ान भरने वाली खुशी। इस संबंध में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) ने गुरुवार यानी 24 अगस्त को जानकारी दी है।

इस तरह शुरू हो गई चांद की सैर

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से निकलकर रोवर प्रज्ञान ने चांद की सैर की है। इसरो ने ट्वीट कर कहा, “मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून। CH-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा भारत ने की चांद पर सैर!” चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकलने की पहली तस्वीर सामने आई है।

नासा ने कहा, दुनिया के लिए एक जीत

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रेडवायर स्पेस के मुख्य विकास अधिकारी और नासा के पूर्व अधिकारी माइक गोल्ड ने कहा, “इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई। यह न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक जीत है, क्योंकि हम चांद के विकास के इस नए युग में प्रवेश कर रहे हैं और भारत इसका नेतृत्व कर रहा है।”

Share this:

Latest Updates