Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

3 साल के बच्चे ने ऐसी कर दी गलती कि मां की चली गई जान,गोली चली और…

3 साल के बच्चे ने ऐसी कर दी गलती कि मां की चली गई जान,गोली चली और…

America News  : अमेरिका (US) में एक 3 साल के बच्चे ने गलती से बंदूक चला दी और इस क्रम में उसकी मां की जान चली गई। अमेरिका में कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। शेरिफ ऑफिस की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, यह घटना 21 सितंबर को दक्षिणी कैरोलिना में हुई। इसमें कहा गया कि “बच्चे के हाथ एक खुली हुई बंदूक लग गई, इस दुर्घटना का नतीजा महिला की मौत के तौर पर सामने आया।” शेरिफ ऑफिस ने महिला की पहचान कोरा लिन बुश के तौर पर की है। वह स्पार्टनबर्ग में रहती थीं। दुर्घनटना के दो घंटे बाद 33 साल की महिला की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई।

 मामले की होगी फॉरेंसिक जांच 

शेरिफ दफ्तर ने बच्चे की नानी के बयान के आधार पर स्टेटमेंट रिलीज़ किया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बयान दुर्घटनास्थल से मिले सबूतों और मृतका की चोट से मिलान खाता है।” इसके अलावा और कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है।

 मीडिया रिलीज में कहा गया कि शेरिफ ऑफिस को स्पार्टनबर्ग रीजनल मेडिकल सेंटर से सुबह 10:35 पर एक कॉल आया। यह कॉल गोलीबारी से हुई मौत से संबंधित था। अब इस मामले की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। मिस बुश को अस्पताल ले जाने के बाद शरिफ ऑफिस ने उसकी मां से बात की और कहा कि उनका बयान, सबूतों से मेल खाता है।

Share this:

Latest Updates