Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी से पहले अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल ने लिया चौंकाऊ फैसला

शादी से पहले अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल ने लिया चौंकाऊ फैसला

Bollywood news :  बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल कुछ ही दिनों बाद शादी के बंधन में बन जाएंगे। फिलहाल दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस बीच इन दोनों सिलेब्रिटीज की शादी से जुड़ी एक रोचक और नायाब जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋचा और अली इको फ्रेंडली शादी करना चाहते हैं। दोनों की चाहत है कि उनकी शादी में हर चीज इको फ्रेंडली हो, ताकि उससे पर्यावरण को कोई भी क्षति न हो। चलिए आपको आगे बताते हैं, क्या- क्या है इस जोड़ी की शादी में खास।

शादी के मंडप की सजावट भी होगी इको फ्रेंडली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी में हर एक चीज को पर्यावरण को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि उनकी शादी की सारी सजावट प्राकृतिक चीजों से हों। इस शादी में आने वाले मेहमानों को जिस थाली में भोजन दिया जाएगा वह भी इको फ्रेंडली ही होगा। इस जोड़ी ने इस बात का भी ध्यान रखा है की शादी में किसी भी तरह से खाना बर्बाद ना हो। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में प्लास्टिक के कचरे को कम करके उसे री- सायकल करके दोबारा इस्तेमाल में आ जाए उसके भी इंतजाम किए जाएंगे।

6 अक्टूबर को होगी इस स्टार जोड़ी की शादी

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी 6 अक्टूबर को होगी। पहले बताया जा रहा था कि यह शादी 4 अक्टूबर को होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हो जाएंगे। इन दोनों सितारों की शादी का कॉर्ड भी काफी चर्चा में हैं, जो माचिस के डिब्बे पर बनाया गया था।

Share this:

Latest Updates