Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और इस तरह चार टुकड़ों में बंट गया हाथी,मालगाड़ी की चपेट में आकर दर्दनाक तरीके से हो गई मौत

…और इस तरह चार टुकड़ों में बंट गया हाथी,मालगाड़ी की चपेट में आकर दर्दनाक तरीके से हो गई मौत

Jharkhand (झारखंड) के सरिया-हजारीबाग रोड स्टेशन पर गडैया चिचाकी स्टेशन के बीच डाउन पटरी पर पोल संख्या 338/06 के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर दर्दनाक तरीके से एक हाथी की जान चली गई। उसके तीन-चार टुकड़े हो गए।  घटना 6 मई की रात 12 बजे के आस-पास की है। हाथी से मालगाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का इंजन व एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई। इंजन का अगला भाग पटरी से उतर गया। साथ ही डिब्बे का एक्सल टूटकर बाहर निकल आया।  

ईटीआर वाहन से हटाए गए टुकड़े

स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तमाम अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना के बाद गोमो से आए ईटीआर वाहन से हाथी के शरीर को हटाया गया। करीब ढाई बजे रात अप लाइन एवं शनिवार सुबह छह बजे डाउन लाइन क्लियर किया गया। डाउन से आनेवाली लगभग सभी ट्रेनों को गया से ही डायवर्ट कर दिया गया, जबकि अप में 8624 हटिया पटना, 3329 गंगा दामोदर, 2311 कालका मेल 2307 हावड़ा जोधपुर को ढाई घंटे  विलंब हुआ।

Share this:

Latest Updates