Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेपाल से आई बारात में स्टेज पर दूल्हे राजा को नशे में देख भड़की दुल्हन, इसके बाद ऐसा किया कि सब रह गए दंग…

नेपाल से आई बारात में स्टेज पर दूल्हे राजा को नशे में देख भड़की दुल्हन, इसके बाद ऐसा किया कि सब रह गए दंग…

Bihar (बिहार) के मधुबनी में एक दुल्हन स्टेज पर शराब के नशे धुत दूल्हे को देखकर भड़क गई। इसके बाद लड़की ने शादी से मना कर दिया। इसपर बाराती और घराती के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दरअसल, नेपाल से एक बारात मधुबनी जिले के बासोपट्टी आई थी। द्वार पूजा भी हुई, लेकिन जयमाल के समय शराब के नशे में दूल्हे को स्टेज पर देख कर महादलित समुदाय की दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, बासोपट्टी प्रखंड के कटैया मुसहरी में नेपाल के भराड़िया गांव से बारात आई थी। करीब 100 की संख्या में बाराती पहुंचे थे। 

बिना शादी के लौटी बारात

लड़की के इनकार करने के बाद बिना शादी के ही बारात नेपाल वापस लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हा और दूल्हा के पिता समेत सभी बाराती शराब के नशे में थे। यह देख लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया तो हंगामा शुरू हो गया और कुछ देर बाद जमकर मारपीट हो गई। नेपाल के धनुषा जिले के भड़रिया गांव के दूल्हा राजू सादा की शादी कटैया मुसहरी निवासी बुझाउन सादा की लड़की से तय हुई थी।

ग्रामीणों ने लड़की के हौसले को सराहा

गांव के लोग दुल्हन के हौसले की सराहना कर रहे हैं। मुखिया रिंकू देवी ने कहा कि दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर एक मिसाल कायम की है। उसने अपना जीवन नर्क में जाने से बचा लिया। लड़की की हिम्मत की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी।

Share this:

Latest Updates