Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेरिकी प्रेसडेंट जो बाइडेन के घर के ऊपर से गुजरा अनजान विमान, सुरक्षा…

अमेरिकी प्रेसडेंट जो बाइडेन के घर के ऊपर से गुजरा अनजान विमान, सुरक्षा…

America (अमेरिका) के  राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला सामने आया है। बाइडेन के समुद्र तट के पास स्थित घर के ऊपर अनजान एक छोटे निजी विमान ने उड़ान भरी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि प्लेन गलती से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया घुसा, जिससे राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

नहीं था यह कोई हमला

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने डेलावेयर के रेहोबोथ बीच पर हुई घटना के बारे में कहा, “राष्ट्रपति और प्रथम महिला सुरक्षित हैं और यह कोई हमला नहीं था।” अधिकारी ने कहा कि बाइडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन बाद में अपने आवास लौट आए। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सीक्रेट सर्विस ने कहा कि विमान गलती से एक सुरक्षित क्षेत्र में घुस गया और ऐसे में बचाव का कदम तुरंत उठाया गया।

पायलट ने गाइडलाइन को किया नजरअंदाज

सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि पायलट उचित रेडियो चैनल पर नहीं था। साथ ही वह प्रकाशित उड़ान गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा था। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस अब पायलट से पूछताछ करेगी।

20 मिनट तक बंद रहा यातायात

इस बीच सीक्रेट सर्विस ने इलाके को खाली करना शुरू कर दिया था। संभावित खतरे को देखते हुए रेहोबोथ एवेन्यू पर यातायात बंद कर दिया। करीब 20 मिनट बाद यातायात को फिर से शुरू किया गया, जिसके बाद राष्ट्रपति के काफिले ने फिर घर का रुख किया। 

Share this:

Latest Updates