Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘मुझसे शादी करोगी’.. गाना जैसे ही बजना शुरू हुआ, खुद को रोक नहीं पाए दूल्हे राजा, स्टेज पर ही ऐसा दमादम…

‘मुझसे शादी करोगी’.. गाना जैसे ही बजना शुरू हुआ, खुद को रोक नहीं पाए दूल्हे राजा, स्टेज पर ही ऐसा दमादम…

हर समाज में शादी-विवाह के अवसर खास होते हैं। हर जगह की शादी में रस्मो-रिवाज के साथ-साथ आधुनिक जमाने की नयी चीजें भी जुड़ती चली गई हैं। अब शादी का अवसर हो और डांस का प्रोग्राम ना हो तो शादी का क्या मजा। तरह-तरह के डांस और अलग-अलग किस्म की घटनाएं आजकल सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के माध्यम से वायरल हो जाती हैं, जो खूब मनोरंजन करती हैं। डांस संबंधी आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लोग खूब लाइक कर रहे हैं।

मेहमानों से पहले दूल्हा-दुल्हन ही…

 सामान्य तौर पर हम पाते हैं कि इन दिनों तो दूल्हा-दुल्हन खुद ही अपनी शादी में डांस करने लगते हैं, जबकि पहले के दूल्हा-दुल्हन शर्माते थे, लेकिन अब तो मेहमानों से पहले ही दूल्हा-दुल्हन डांस करना शुरू कर देते हैं। बस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऐसा ही हो रहा है। एक दूल्हा अपनी ही शादी में दमादम डांस करता दिख रहा है। जैसे ही शादी की रस्मों के दौरान ‘मुझसे शादी करोगी’ गीत बजना शुरू होता है, दूल्हे राजा अपने को रोक नहीं पाते और स्टेज पर ही शुरू हो जाता है ऐसा डांस कि सब लोग देखते रह जाते हैं।

‘काश, मुझे भी ऐसा ही दूल्हा मिले’

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vaivahik नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 55 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और दूल्हे के डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-  काश मुझे भी ऐसा ही दूल्हा मिले।

सलमान खान के हर स्टेट को फॉलो करता दूल्हा

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा अनेक लोगों के साथ स्टेज पर खड़ा  है और जैसे ही सलमान खान का गाना, मुझसे शादी करोगी बजना शुरू होता है, दूल्हा बिना कुछ सोचे डांस करना शुरू कर देता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा कितनी मस्ती से शानदार डांस कर रहा है। वह सलमान खान के हर स्टेप को बखूबी फॉलो कर रहा है।

Share this:

Latest Updates