Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अनन्त अम्बानी ने श्री गंगा सभा को दिये 05 करोड़ रुपये

अनन्त अम्बानी ने श्री गंगा सभा को दिये 05 करोड़ रुपये

Haridwar : देश के प्रमुख उद्योगपति अनन्त अम्बानी ने हरिद्वार की हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था ‘श्री गंगा सभा’ को 05 करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप भेंट की है। यह राशि अम्बानी परिवार की ओर से धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान की गयी है।
इस सम्बन्ध में श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ट ने हाल ही में मुम्बई में अनन्त अम्बानी से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच धार्मिक और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभा द्वारा हरकी पैड़ी पर की जा रही व्यवस्थाओं और सतत सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अनन्त अम्बानी ने यह महत्त्वपूर्ण सहयोग राशि प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि अनन्त अम्बानी सपत्नीक विगत माह हर की पैड़ी पर आये थे। यहां श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया था। अनन्त अम्बानी ने गंगा पूजन भी किया था। अनन्त अम्बानी श्री गंगा सभा की गतिविधियों से प्रसन्न नजर आये और उन्होंने 05 करोड़ की धनराशि श्री गंगा सभा को भेंट की।

Share this:

Latest Updates