Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस नेताओं पर ईडी की रेड पर मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया ने जतायी नाराजगी

कांग्रेस नेताओं पर ईडी की रेड पर मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया ने जतायी नाराजगी

Bengaluru : बेल्लारी से कांग्रेस सांसद ई. तुकाराम और पार्टी के तीन विधायकों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कड़ा एतराज जताया है। बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे ने केन्द्र सरकार पर कांग्रेस पार्टी को विभाजित करने के लिए ईडी छापों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
राज्य के कलबुर्गी में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी शुरू से ही कांग्रेस पार्टी से नाराज हैं, यही वजह है कि वे कांग्रेस नेताओं को लगातार निशाना बना रहे हैं। ईडी छापों के जरिये कांग्रेस पार्टी को परेशान किया जा रहा है। पार्टी को विभाजित करने के इरादे से ऐसा करवाया जा रहा है, लेकिन यह सम्भव नहीं है। ईडी अधिकारियों को छापेमारी का कारण पता है। खड़गे ने कहा कि ईडी अधिकारियों द्वारा छापेमारी कोई नयी बात नहीं है।
इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कांग्रेस सांसद और विधायकों पर की गयी छापेमारी पर नाराजगी जतायी है। चिक्काबल्लापुर जिले के गौरीबिदनूर में उन्होंने कहा कि यदि ईडी द्वारा की गयी छापेमारी किसी कानून का उल्लंघन है, तो हम इसका समर्थन नहीं करेंगे। कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी, तो हम कानून के कार्यान्वयन में बाधा नहीं डालेंगे।
दरअसल, बुधवार को कर्नाटक के बेल्लारी और बेंगलुरु में कर्नाटक आदिवासी कल्याण बोर्ड से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं मामले में कांग्रेस के बेल्लारी से सांसद और विधायकों के कार्यालयों साथ उनके घरों पर भी छापेमारी की गयी है। ईडी की अलग-अलग टीमों ने बेल्लारी के सांसद ई. तुकाराम के संदूर आवास, बेल्लारी के विधायक नारा भारत रेड्डी के नेहरू कॉलोनी आवास, विधायक जे.एन. गणेश के होस्पेट आवास, विधायक डॉ. एनटी श्रीनिवास के कुडलिगी आवास और विधायक बी. नागेंद्र के करीबी गोवर्धन रेड्डी के आवास पर छापेमारी की है।

Share this:

Latest Updates