Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और 1000 करोड़ से बने इस स्टूडियो पर दनादन चलने लगा बुलडोजर

…और 1000 करोड़ से बने इस स्टूडियो पर दनादन चलने लगा बुलडोजर

National News Update, Maharashtra, Mumbai : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मढ इलाके में समुद्र किनारे बने अवैध स्टूडियो पर BMC ने शुक्रवार की सुबह देखते ही देखते धना धन बुलडोजर चला दिया। इस मामले की शिकायत बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह अवैध स्टूडियो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बनाया गया था।

5 लाख वर्ग फीट में फैलाए स्टूडियो

करीब 5 लाख वर्ग फीट में फैला यह हाईटेक स्टूडियो साल 2021 में बना था। इसे बनाने में करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें ‘रामसेतु’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग हुई। रामसेतु का बजट 150 करोड़ और आदिपुरुष का बजट 600 करोड़ बताया जाता है।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने किया था स्टूडियो का दौरा

सुबह करीब 11 बजे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने स्टूडियो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक को आज नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना यह स्टूडियो पूर्व मंत्रियों आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बना था। इस निर्माण के खिलाफ हम दो साल से संघर्ष कर रहे थे।

Share this:

Latest Updates