Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह धारदार हथियार से वार कर पत्नी ने पति को उतार दिया मौत के घाट

… और इस तरह धारदार हथियार से वार कर पत्नी ने पति को उतार दिया मौत के घाट

Giridih news : भेलवाघाटी थाना क्षेत्र की चहाल पंचायत के अमजो गांव के एकदुवारी टोला के 41 साल के रहमत अंसारी उर्फ टीपन को धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर वार कर पत्नी गुलशन बीबी ने शनिवार की देर में मौत के घाट उतार दिया। 

बेटियां और मायके वाले भी इस कांड में शामिल 

बताया जाता है कि इस मर्डर कांड में पत्नी, बेटियों के अलावा उसके मायके वाले भी शामिल हैं। भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने आरोपित पत्नी और उसकी दोनों बेटियों से पूछताछ कर रही है। मृतक के पुत्र हसनैन अंसारी ने प्राथमिकी में हत्या का आरोप अपनी मां व अन्य पर लगाया है। खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। 

शराब पीकर कर रहा था मारपीट

आरोपी गुलशन बीबी ने पुलिस को बताया कि रात में पति शराब पीकर घर पहुंचा था और उसके साथ गालीगलौज व मारपीट की थी। इसी कारण उसने सिर पर प्रहार कर मार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहता था। रहमत कमाने के लिए बाहर जाने वाला था। इसके लिए उसने मां से पैसे लेकर टिकट बुक कराया था। मृतक की मां ने बताया कि शनिवार को एक हजार रुपया मांगा था। गांव के एक व्यक्ति से उधार लेकर दिया था। छह अगस्त को बाहर जाने वाला था।

Share this:

Latest Updates