Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे कांके के पूर्व MLA और भाजपा नेता हीरा राम तूफानी, 1977 से 1980 तक…

नहीं रहे कांके के पूर्व MLA और भाजपा नेता हीरा राम तूफानी, 1977 से 1980 तक…

Ranchi news, Garhwa news: रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हीराराम तूफानी अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल्ली में 73 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह भाजपा नेता अरविंद तूफानी के पिता थे। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। तूफानी के निधन पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक भानू प्रताप शाही, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव समेत विभिन्न नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी के मार्गदर्शक थे।

गढ़वा के रहने वाले थे तूफानी 

तूफानी गढ़वा जिले के रमना क्षेत्र के बहियार गांव के रहनेवाले थे। पिछले 15 दिनों से उनका गुड़गांव स्थित ही मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। 

BDO में चयन हुआ तो छोड़ दी राजनीति 

तूफानी ने जेपी आंदोलन से राजनीतिक जीवन का सफर शुरू किया था। छात्र राजनीति के दौरान ही वह 1977 में कांके विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर चयन होने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी। दो दशक तक विभिन्न प्रखंडों में सेवा देने के बाद वह कृषि विभाग में सहायक निदेशक बने थे। वर्ष 2004 में तूफानी सरकारी सेवा छोड़कर (इस्तीफा देकर) फिर राजनीति से जुड़े। हालांकि फिर कभी सांसद या विधायक नहीं चुने जा सके। इस दौरान वह विभिन्न राजनीतिक दलों में रहे। कुछ दिनों पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

Share this:

Latest Updates